हमारे बारे में
✦ श्री कृष्णम गौ चिकित्सालय एक समर्पित गौ सेवा संस्था है, जो बीमार, घायल एवं बेसहारा गायों के उपचार, देखभाल और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
✦ हमारा उद्देश्य गौ माता को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है, क्योंकि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।
✦ चिकित्सालय में घायल एवं बीमार गायों के लिए निःशुल्क उपचार, दवाइयाँ, चिकित्सा परामर्श और आवश्यक देखरेख की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
✦ हम गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ चिकित्सा और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का प्रयास करते हैं।
✦ संस्था का लक्ष्य केवल उपचार ही नहीं, बल्कि लोगों में गौ सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना भी है।
✦ आप सभी से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य में सहयोग कर गौ माता की सेवा में अपना योगदान दें।
ट्रस्टी का संदेश
श्री कृष्णम गौ चिकित्सालय का निर्माण निराश्रित दुर्घटनाग्रस्त बीमार एवं लाचार गौमाताओ और गौवंश के लिए किया जा रहा है. इस चिकित्सालय को पूर्णतया निश्वार्थ रूप से चलाया जायेगा और चिकित्सालय में गौमाताओं और गौवंश के ईलाज एवं उपचार की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं होंगी
चिकित्सालय का स्वयं का एक एम्बुलेंस वाहन होगा जो गौमाताओं और गौवंश को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में लाएगा चिकित्सालय में 24X7 डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी जो गौमाताओं का उपचार एवं ईलाज करेगी एम्बुलेंस वाहन में 24 घंटे ड्राइवर की तैनाती रहेगी ताकि सुचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से हम रेस्क्यू कर पाए
चिकित्सालय में घायल व बीमार गौमाताओं एवं गौवंश की देखभाल हेतु ICU वार्ड के अंदर 24 घंटे गौसेवक की ड्यूटी रहेगी ताकि हर एक समस्या को मॉनिटरिंग किया जा सकें एम्बुलेंस के लिए एक स्पेशल कॉलिंग नम्बर अलॉट किया जायेगा जिससे सूचनाकर्ता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो..
चिकित्सालय में स्वस्थ हो चुकी गौमाताओं और गौवंश को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर नुट्रिशन युक्त आहार नित्य प्रतिदिन दिया जायेगा चिकित्सालय के खातों का सम्पूर्ण लेखा जोखा खर्च एवं आय प्रति माह मासिक रूप से इसी ग्रुप के माध्यम से आप सभी को प्रेषित की जाएगी जिससे सम्पूर्ण पारदर्शिता बनी रहें आप सभी महानुभावों से सहयोग की अपील है आपसे जो भी सहयोग बनता हो जरूर करें
ये सभी कार्य जनसहयोग से ही संभव होंगे।
Guddu Baai Kinner
ट्रस्टी
श्री कृष्णम् गौ चिकित्सालय
1. बेसहारा गायों की सहायता
सड़कों पर घूम रही घायल या बीमार गायों को सुरक्षित गौशालाओं में पहुँचाने का प्रयास करें।
2. गौशाला में सेवा
गौशालाओं में जाकर गायों को चारा-पानी देना, साफ-सफाई करना और उनकी देखभाल में मदद करें।
3. जनजागरूकता फैलाएं
गौ हत्या और गौ तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करें व कानूनी जानकारी साझा करें।
4. प्रचार और शिक्षा
गौ माता के धार्मिक व पारंपरिक महत्व के बारे में सोशल मीडिया व शिक्षा संस्थानों में प्रचार करें।
Gallery Section
MEDIA NEWS GALLERY
आगामी कार्यक्रम – श्री कृष्णम् गौ चिकित्सा
गौ सेवा, सम्मान समारोह एवं जन-जागरूकता से जुड़े आयोजन
Pay Through QR
Account name : Guddu baai kinner seva sansthan trust
Account nu. 44550552876
Ifsc code : SBIN0031123
BANK NAME : STATE BANK OF INDIA
